नोनीहाट में अधेड़ ने फांसी लगा दी जान
नोनीहाट : नोनीहाट नया बाजार निवासी 55 वर्षीय तापस विष्णु ने शुक्रवार को बीमारी से परेशान होकर अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार को शव कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 05:37 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 05:37 PM (IST)
नोनीहाट : नोनीहाट नया बाजार निवासी 55 वर्षीय तापस विष्णु ने शुक्रवार को बीमारी से परेशान होकर अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार को शव कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। बताया जाता है कि युवक तीन साल से मानसिक रूप से बीमार होने के कारण अस्वस्थ चल रहा था। उसका वेल्लोर में इलाज भी चल रहा था। रात को खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया। सुबह घरवालों ने प्लास्टिक की रस्सी के सहारे उसका लटका हुआ देखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस ने यूडी केस किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें