Move to Jagran APP

औरंगाबाद से चोरी हाइवा शिकारीपाड़ा में बरामद

शिकारीपाड़ा बिहार के औरंगाबाद जिले से पिछले माह चोरी हुए हाइवा को पुलिस ने शुक्रवार को शिकारीपाड़ा के जामकांदर गांव में एक घर के समीप से बरामद किया। औरंगाबाद की पुलिस ने चोरी के वाहन की खरीद में कथित रूप से शामिल शहर के एलआइसी कॉलोनी में रहनेवाले अशोक जायसवाल को गिरफ्तार किया है। उसे अभी नगर थाना में रखा गया है। वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 06:28 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 06:28 PM (IST)
औरंगाबाद से चोरी हाइवा शिकारीपाड़ा में बरामद
औरंगाबाद से चोरी हाइवा शिकारीपाड़ा में बरामद

शिकारीपाड़ा : बिहार के औरंगाबाद जिले से पिछले माह चोरी हुए हाइवा को पुलिस ने शुक्रवार को शिकारीपाड़ा के जामकांदर गांव में एक घर के समीप से बरामद किया। औरंगाबाद की पुलिस ने चोरी के वाहन की खरीद में कथित रूप से शामिल शहर के एलआइसी कॉलोनी में रहनेवाले अशोक जायसवाल को गिरफ्तार किया है। उसे अभी नगर थाना में रखा गया है। वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले के दाउद नगर थाना क्षेत्र के शमशेर नगर निवासी प्रवीर कुमार का हाइवा 19 अक्टूबर को चोरी हो गया था। 20 को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। अनुसंधान के क्रम में पुलिस को पता चला कि हाइवा शिकारीपाड़ा में चल रहा था। दाउद नगर के एएसआइ चंद्रशेखर भगत के नेतृत्व में दो टीम दुमका पहुंची। नगर थाना की पुलिस के सहयोग से एलआइसी कॉलोनी में छापेमारी कर पहले अशोक जायसवाल को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान अशोक ने बताया कि चोरी का हाइवा शिकारीपाड़ा पत्थर खनन के कार्य में इस्तेमाल हो रहा है। दूसरी टीम शिकारीपाड़ा थाना गई और पुलिस निरीक्षक संजय मालवीय के साथा छापेमारी की। पुलिस ने जामकांदर गांव में ट्रक चालक संतोष यादव के घर के समीप से हाइवा बरामद किया। पूछताछ में संतोष की पत्नी ललिता सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका पति ट्रक का चालक है और अभी खदान क्षेत्र में काम कर रहा है। उसे मोबाइल पर सूचना दी गई है। शाम तक औरंगाबाद पुलिस शिकारीपाड़ा थाना में संतोष के आने का इंतजार करती रही लेकिन वह नहीं आया। वहीं नगर थाना में अशोक से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि उस तक चोरी का हाइवा यहां कैसे पहुंचा। पहुंचने के बाद वह कैसे एक माह तक खदान में चलता रहा। संतोष को ट्रक का चालक किसने बनाया। एएसआइ ने बताया कि पूछताछ के बाद अशोक को शनिवार को अदालत में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.