Move to Jagran APP

ग्राम प्रधानों ने मांगा अधिकार

जरमुंडी प्रखंड स्थित नगर भवन में सोमवार को ग्राम प्रधान मांझी संगठन की प्रखंडस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 08:00 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:14 AM (IST)
ग्राम प्रधानों ने मांगा अधिकार
ग्राम प्रधानों ने मांगा अधिकार

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ:  जरमुंडी प्रखंड स्थित नगर भवन में सोमवार को ग्राम प्रधान मांझी संगठन की प्रखंडस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष महादेव यादव ने की। सांगठनिक स्वरूप को मजबूती देने तथा परंपरागत लेखा होड़ मांझी व ग्राम प्रधानों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पिछली बैठक की समीक्षा भी की गई। प्रधान बटेश्वर किस्कू ने कहा कि आगामी 20 दिसंबर को पाण्डेश्वरनाथ में प्रखंड की 27 पंचायतों के सभी ग्रामों के प्रधान और संथाल समाज के परम्परागत लेखा होड़, मांझी, जोगमांझी, नायकी, कुडुम नायकी, पराणिक तथा गुड़ीतों की विशेष बैठक होगी। इसमें संथाल समाज के लेखा होड़ों की सम्मानित राशि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी। अगर सरकार ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक जल्द ही विचार नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा। बताया कि सरकार की ओर से आवंटन प्राप्ति के बावजूद जरमुण्डी प्रखण्ड के संथाल समाज के परम्परागत लेखा होड़ को सम्मानित राशि नहीं मिलने पर आक्रोश व्याप्त है। इस संदर्भ में परंपरागत लेखा होड़ व अन्य को अविलंब सम्मानित राशि नहीं दी गई तो सांगठनिक रूप से उग्र आन्दोलन करने के लिए ग्राम प्रधान मांझी संगठन तैयार है। प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 18 नवंबर से 20 नवंबर तक संथाल समाज के पवित्र धाíमक अनुष्ठान मांझीथान बांसकनाली दुमका में आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से वामेश्वर झा, बाजून टुडू, गंगा मुर्मू, उमेशलाल मुर्मू, नेमर मुर्मू, पवन लाल मुर्मू, संजय यादव, बामेश्वर झा, संजय यादव, विनोद सोरेन, राजेन्द्र राय सहित सैकड़ों ग्राम प्रधान और संथाल समाज के परम्परागत लेखा होड़ सम्मिलित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.