Move to Jagran APP

मसलिया में गछकटवा गिरोह दिनदहाड़े काट रहे पेड़

दलाही मसलिया थाना क्षेत्र में इन दिनों गछकटवा गिरोह सक्रिय हो गया है। गिरोह के सदस्य दिनदहाड़े पेड़ काट रहे हैं। श्यामपुर प्रधान टोला में सेमल का पेड़ तो भालुकसुंदिया में सड़क किनारे कटहल का पेड़ काटा जा रहा था। प्रखंड के पश्चिमी भाग घुरमुंदनी में बीते रात दर्जनों की संख्या में अकेसिया का पेड़ कट लिया गया है। ग्रामीण जब खेत के बगल में पेड़ काटने की आहट सुने तो टॉर्च जलाकर बाहर निकले।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Mar 2020 05:55 PM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2020 05:55 PM (IST)
मसलिया में गछकटवा गिरोह दिनदहाड़े काट रहे पेड़
मसलिया में गछकटवा गिरोह दिनदहाड़े काट रहे पेड़

संवाद सूत्र, दलाही: मसलिया थाना क्षेत्र में इन दिनों गछकटवा गिरोह सक्रिय हो गया है। गिरोह के सदस्य दिनदहाड़े पेड़ काट रहे हैं। श्यामपुर प्रधान टोला में सेमल का पेड़ तो भालुकसुंदिया में सड़क किनारे कटहल का पेड़ काटा जा रहा था। प्रखंड के पश्चिमी भाग घुरमुंदनी में बीते रात दर्जनों की संख्या में अकेसिया का पेड़ कट लिया गया है। ग्रामीण जब खेत के बगल में पेड़ काटने की आहट सुने तो टॉर्च जलाकर बाहर निकले। उनको आता देख पेड़ काट रहा चोर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि लकड़ी ढोकर ले जाने वाला रस्सी, बांस आदि छोड़कर भाग गया। किसान गौर चंद्र महतो, सहदेव महतो, चंदन महतो, सुनील महतो का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर जमाबंदी में लगा 40 अकेसिया का पेड़ काट लिया गया है। पेड़ के नीचे लगे गेंहू की फसल को नुकसान हुआ है।

loksabha election banner

इस संदर्भ में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी का पक्ष लेने की कोशिश की गयी। परंतु उनका मोबाइल बंद था। अंचलाधिकारी महेश्वर महतो से बात करने पर बताया कि जांच के बाद अके की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.