दाíजलिग में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर चार छात्राएं सम्मानित
दुमका चतुर्थ झारखंड गर्ल्स बटालियन के तहत दाíजलिग में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय की चार छात्राओं को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को स्कूल में सभी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। ट्रैकिग कैंप के लिए चार छात्राओं को दाíजलिग भेजा गया था।
दुमका : चतुर्थ झारखंड गर्ल्स बटालियन के तहत दाíजलिग में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय की चार छात्राओं को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को स्कूल में सभी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। ट्रैकिग कैंप के लिए चार छात्राओं को दाíजलिग भेजा गया था। सभी ने 13 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक चले कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रशस्तिपत्र कमांडिग ऑफिसर कर्नल संदीप सिंह ने सभी को प्रशस्ति दिया। बच्चियों ने ड्रिल एवं सांस्कृतिक गतिविधि में बेहतर प्रदर्शन किया। बच्चों को विद्यालय में प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार मिश्र व एसोसिएट एनसीसी अधिकारी श्रुति कुमार झा ने प्रोत्साहित बच्चों को सम्मानित किया। सफल बच्चियों में अंजली कुमारी, पायल कुमारी, ऊषा कुमारी एवं निशा कुमारी शामिल थीं।