Move to Jagran APP

खलिहान में आग लगने से हजारों का धान जलकर राख

जरमुंडी प्रखंड के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रायकिनारी पंचायत के पतरडीहा गांव में मंगलवार की देर रात खलिहान में आग गई। इस दौरान 10 हजार रुपये से अधिक कीमत का धान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 06:03 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 06:03 PM (IST)
खलिहान में आग लगने से हजारों का धान जलकर राख
खलिहान में आग लगने से हजारों का धान जलकर राख

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ: जरमुंडी प्रखंड के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रायकिनारी पंचायत के पतरडीहा गांव में मंगलवार की देर रात खलिहान में आग गई। इस दौरान 10 हजार रुपये से अधिक कीमत का धान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। खलिहान के मालिक राजेंद्र सिंह ने बताया कि रात 10 बजे तक सब ठीक-ठाक था। सुबह टहलने गए लोगों ने बताया कि खलिहान में आग लगी है। खलिहान जाकर देखा तो धान की रखी हुई फसल जल चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर मंत्री बादल पत्रलेख की सहयोगी कार्यकर्ता ललिता कुमारी पहुंचीं और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.