वंशज के परिजनों को नहीं मिला न्याय, उग्र आंदोलन
दुमका सारजोम बेड़ा क्लब ने सोमवार को उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन देकर संताल हूल के महानायक सिदो-कान्हू मुर्मू के वंशज दिवंगत रामेश्वर मुर्मू की संदिग्ध मौत की सीबीआइ जांच कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की बात कही है। क्लब के अध्यक्ष ब्रह्मदेव सोरेन ने कहा कि शरारती तत्व राज्य में स्वतंत्रता सेनानी व संताल हूल के महानायक सिदो-कान्हू मुर्मू के प्रतिमाओं को क्षति पहुंचा रहे हैं। वंशज के साथ मारपीट की जा रही है।
जागरण संवाददाता दुमका: सारजोम बेड़ा क्लब ने सोमवार को उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन देकर संताल हूल के महानायक सिदो-कान्हू मुर्मू के वंशज दिवंगत रामेश्वर मुर्मू की संदिग्ध मौत की सीबीआइ जांच कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की बात कही है।
क्लब के अध्यक्ष ब्रह्मदेव सोरेन ने कहा कि शरारती तत्व राज्य में स्वतंत्रता सेनानी व संताल हूल के महानायक सिदो-कान्हू मुर्मू के प्रतिमाओं को क्षति पहुंचा रहे हैं। वंशज के साथ मारपीट की जा रही है। रामेश्वर मुर्मू की 12 जून के रात संदिग्ध मौत हो गयी। नामजद आरोपी सददाम अंसारी ने ही उनकी हत्या की है। इस घटना से आदिवासी समाज आक्रोशित है। न्याय मिलने में विलंब होने पर भविष्य में यह एक विकराल आन्दोलन का रूप ले सकता है। क्लब परिसर में दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। मौके पर सचिव राजेश सोरेन, निकसन सोरेन, राहुल मुंशी टुडू, अमित हांसदा व संदीप मुर्मू आदि मौजूद थे।