Move to Jagran APP

सीबीआई जांच कराने पर जताया हर्ष

सिदो कान्हू मुर्मू के वंशज रामेश्वर मुर्मू के हत्या की सीबीआई जांच कराने के सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए आदिवासी सेंगेल अभियान के केंद्रीय संयोजक बीमो मुर्मू ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जदयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के नेतृत्व में आदिवासी सेंगेल अभियान के बैनर तले झारखंड समेत बंगाल बिहारउड़ीसा व असम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लगातार पुतला दहन कर विरोध किया था। इस आंदोलन के कारण ही महानायक वीर सिदो कान्हू मुर्मू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या की सीबीआई जांच का अनुशंसा मुख्यमंत्री ने बाध्य होकर किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 06:07 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 05:16 AM (IST)
सीबीआई जांच कराने पर जताया हर्ष
सीबीआई जांच कराने पर जताया हर्ष

जागरण संवाददाता दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू के वंशज रामेश्वर मुर्मू के हत्या की सीबीआई जांच कराने के सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए आदिवासी सेंगेल अभियान के केंद्रीय संयोजक बीमो मुर्मू ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जदयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के नेतृत्व में आदिवासी सेंगेल अभियान के बैनर तले झारखंड समेत बंगाल ,बिहार,उड़ीसा व असम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लगातार पुतला दहन कर विरोध किया था। इस आंदोलन के कारण ही महानायक वीर सिदो कान्हू मुर्मू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या की सीबीआई जांच का अनुशंसा मुख्यमंत्री ने बाध्य होकर किया। यह आदिवासी सेंगेल अभियान की बड़ी जीत है। इस खुशी में रविवार को कुरवा ,मोहलबना इलाकों में मिठाई बांटा गया। लेकिन एक बार फिर आगाह किया कि जब तक सारी मांगें नहीं मान ली जाती है, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

loksabha election banner

हर्ष जताने वालों में कमिश्नर मुर्मू, प्रमंडलीय संयोजक अमर मरांडी, प्रखंड अध्यक्ष रमेश सोरेन, प्रेम प्रकाश मुर्मू , फिलीप टुडू, मानेसल हांसदा एवं जद यू प्रदेश उपाध्यक्ष गया साह शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.