बाबूलाल की 53 सभा से जनता में उत्साह
दुमका विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने
दुमका : विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने महज छह दिन के दौरे में 53 सभा कर जनता में उत्साह का संचार किया है। इसका लाभ भाजपा को मिलना तय है।
भाजपा नेता पिटू अग्रवाल ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि विधायक दल के नेता ने दुमका विधानसभा क्षेत्र में अपने छह दिवसीय दौरे में ताबड़तोड़ सभा को संबोधित किया। ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 53 जनसभा कर भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं क्षेत्र की जनता को संदेश भी दिया है। अपने दुमका विधानसभा प्रवास कार्यक्रम में शहरी क्षेत्रों के कई सामाजिक संगठनों के साथ भी बैठक की। इसका लाभ भाजपा को मिलना निश्चित है। सभी कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी परितोष सोरेन, जिलाध्यक्ष निवास मंडल आदि ने भरपूर सहयोग किया है।