Move to Jagran APP

लोकतंत्र की रक्षा को महागठबंधन जरूरी : मनोज

बासुकीनाथ : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा सोमवार को बासुकी

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 10:41 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 10:41 AM (IST)
लोकतंत्र की रक्षा को महागठबंधन जरूरी : मनोज
लोकतंत्र की रक्षा को महागठबंधन जरूरी : मनोज

बासुकीनाथ : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा सोमवार को बासुकीनाथ का दर्शन कर देश की तरक्की व समृद्धि की कामना की। उसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि झारखंड व देशभर का माहौल भाजपा सरकार ने बहुत खराब कर दिया। देश का लोकतंत्र खतरे में है। विकास के नाम पर गरीबों को ठगा जा रहा है। समान विचारधारा वाले सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर आकर चुनाव लड़ने से निश्चित रूप से महागठबंधन की जीत होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जल्दी ही उन्हे झारखंड में कुछ जबावदेही देने वाले है। झारखंड में राजद संगठन को मजबूत करने के लिए नए सिरे से काम करने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि जिला के जरमुंडी सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में राजद का आधारगत वोटर काफी है। मौके पर महासचिव गौरव मिश्रा,प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष छतीस महतो, जितेश कुमार दास, कुमोद यादव, हरि मंडल व रामसुंदर पंडित आदि थे। ...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.