प्रधानमंत्री के आगमन से पहले वाहनों की जांच
दुमका में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन एवं विधानसभा चुनाव में धन बल का प्रयोग को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा शनिवार को दो पहिया एवं चार पहिया वाहन की सघन जांच की गई। शनिवार को रामगढ़ थाना के सामने चेकनाका में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी प्रमोद जायसवाल एवं रामगढ़ थाना के सहायक अवर निरीक्षक लखन पाल ने वाहनों की जांच की।
रामगढ़ : दुमका में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन एवं विधानसभा चुनाव में धन बल का प्रयोग को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा शनिवार को दो पहिया एवं चार पहिया वाहन की सघन जांच की गई। शनिवार को रामगढ़ थाना के सामने चेकनाका में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी प्रमोद जायसवाल एवं रामगढ़ थाना के सहायक अवर निरीक्षक लखन पाल ने वाहनों की जांच की।
दंडाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए शनिवार को विशेष तौर पर दुमका की ओर जानेवाले दो पहिया वाहन की सघन जांच की गयी। चार पहिया वाहनों के डिक्की की भी जांच की जा रही है। मुख्यत: चुनाव में धन बल का प्रयोग को रोकने के लिए प्रतिदिन वाहनों की जांच की जा रही हैं वहीं इस दौरान वाहनों के अन्य कागजातों की जांच भी की जाती है। प्रखंड में थाना एवं ठाड़ीहाट मोड़ के पास चेकनाका बनाया गया है।