Move to Jagran APP

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कालेजों के बीच प्रतियोगिता 12 से

आजादी का अमृत महोत्सव हमारे देश के

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 05:07 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 05:07 PM (IST)
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कालेजों के बीच प्रतियोगिता 12 से
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कालेजों के बीच प्रतियोगिता 12 से

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कालेजों के बीच प्रतियोगिता 12 से

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, दुमका: अमृत महोत्सव के तहत बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के 11 कालेजों के बीच अंतर महाविद्यालय विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 अगस्त के बीच होगा। फूला झानो मुर्मू डेयरी इंजीनियरिंग कालेज के एसोसिएट डीन डा.संजय कुमार ने बताया कि डेयरी इंजीनियरिंग कालेज में एनएसएस के माध्यम से सात तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर अव्वल प्रतिभागियों का चयन कर लिया गया है। कालेज स्तर पर छात्र-छात्राओं के बीच क्विज, वाद-विवाद, गायन, लेख, योग, लोक नृत्य व मिमिक्री के क्षेत्र में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। जिसमें क्विज में निशा चौधरी, वाद-विवाद में आरसिया नाज, गायन में अंकिता कुजूर, लेख में अमन चौधरी, योग में अभिषेक कुमार, मिमिक्री में हर्ष को अव्वल चुना गया है। जबकि लोक नृत्य में तान्या, शिप्रा रेजी एक्का, गौरव गाड़ी, अभिषेक कुमार, निशांत चौधरी, काजल, अशोक उरांव, दीपक बैठा एवं अनिषा चौधरी का चयन किया गया है। सभी चयनित प्रतिभागी अब अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने रांची जाएंगे।

एनएसएस इंचार्ज डा. जूही लोध ने बताया कि कालेज स्तर पर आयोजित गायन प्रतियोगिताओं में गायन में अंकिता को प्रथम और वंशिका चौहान को दूसर स्थान मिला है। प्रश्नोतरी में अनिशा कुमारी और शानू का समूह प्रथम, दूसरे स्थान पर प्रियांशु आनंद की टीम रही। वाद-विवाद में अर्शिया नाज पहले और दूसरे स्थान मिताली शर्मा रही। योगासन में अभिषेक कुमार प्रथम और दीक्षा सिंह को दूसरा स्थान मिला। निबंधन लेखन में अमन चौधरी को प्रथम और आर्शिया को दूसरा स्थान मिला। मिमिक्री में पहले स्थान पर हर्ष और दूसरे स्थान पर आकांक्षा मिश्रा को चुना गया है। लोक नृत्य में तान्या समूह और रोहित की टीम अपना स्थान बनाने में सफल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.