Move to Jagran APP

गोपीकांदर में 12 को कार्यकर्ता निकालेंगे जागरूकता रैली

गोपीकांदर डाक बंगला परिसर में 15अगस्त

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Aug 2022 07:07 PM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 07:07 PM (IST)
गोपीकांदर में 12 को कार्यकर्ता निकालेंगे जागरूकता रैली
गोपीकांदर में 12 को कार्यकर्ता निकालेंगे जागरूकता रैली

गोपीकांदर में 12 को कार्यकर्ता निकालेंगे जागरूकता रैली

loksabha election banner

संवाद सूत्र, गोपीकांदर: डाक बंगला परिसर में 15 अगस्त को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड मंडल अध्यक्ष नकुल साह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर रणनीति बनाई। जिला कार्यकारिणी सदस्य मार्शल ऋषिराज टुडू ने प्रखंड के सातों मोर्चा के सदस्यों को 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा को हर गांव में सफल बनाने के लिए संकल्प को पूरा करने की बात कही। सत्य शिक्षा नंद मुर्मू ने कहा कि पंचायत के सक्रिय कार्यकर्ताओं को झंडा घर घर तक पहुंचने का दायित्व दिया। महामंत्री माइनो मुर्मू ने बताया कि 12 अगस्त को लोगों को जागरूक करने के लिए मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। मौके पर मितुल दास,राजेश मिर्धा, गौरी शंकर पाल, बिशु मंडल,मोहन देहरी,सरसती महारानी,पूनम देवी, विष्णु राय, लक्ष्मण तिवारी व दिलीप पाल हलधर पल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.