छतरचुआं के पोडो टोला के ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट
गोपीकांदर प्रखडं के छतरचुआं पोडो टोला के
छतरचुआं के पोडो टोला के ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट
संवाद सूत्र, गोपीकांदर, (दुमका) : गोपीकांदर प्रखडं के छतरचुआं पोडो टोला के ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पोडो टोला का चापाकल एक माह से खराब है। इस टोला में कुल 27 घरों में लगभग 80 लोग रहते हैं। ग्रामीण सुशीला हांसदा ने कहा कि पोडो टोला में दो चापाकल है। एक ऊपर टोला में और दूसरा नीचे टोला में है। एक नीचे टोला वाला चापाकल बीते दो साल और ऊपर टोला वाला चापाकल एक महीना से खराब है। उन्होंने कहा कि चापाकल खराब रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरे टोला में जाकर पानी लाना पड़ रहा है। गांव की रानी हांसदा, जूली मरांडी, करण मुर्मू, बाहा हेंब्रम, मकु सोरेन, चमेली बास्की, सुलेमान मुर्मू ,जर्मन हेंब्रम, ब्रेनिका हांसदा, सोनोती मुर्मू ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से चापाकल को अविलंब दुरुस्त कराने की गुहार लगाई है।