Move to Jagran APP

पोषण सखियों को फिर से बहाल करने पर सरकार करे विचार : संघ

झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 07:08 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 07:08 PM (IST)
पोषण सखियों को फिर से बहाल करने पर सरकार करे विचार : संघ
पोषण सखियों को फिर से बहाल करने पर सरकार करे विचार : संघ

पोषण सखियों को फिर से बहाल करने पर सरकार करे विचार : संघ

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका): झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ की जरमुंडी प्रखंड इकाई की एक बैठक रविवार को नावाडीह स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में प्रदेश अध्यक्ष मैनुअल मुर्मू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 30 जून को हूल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया एवं मुख्यमंत्री से पोषण सखियों की सेवा फिर से बहाल करने की मांग की गई। प्रदेश संरक्षक विजय कुमार ने िक पोषण सखी ने लगातार कोविड-19 के समय में लगातार पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का अनुपालन किया है। कोविड-19 के दौरान विभाग के द्वारा दिए गए हरेक निर्देश का पालन किया है। इसके बाद भी सरकार के द्वारा इनकी सेवा समाप्त करने का काम किया जाना दुखद है। प्रदेश अध्यक्ष मैनुअल मुर्मू ने कहा पोषण सखियों की सेवा फिर से बहाल करने की दिशा में सरकार को विचार करनी चाहिए। बैठक में कुंती देवी, वीणा कुमारी, ममता कुमारी, ललिता देवी, फुल मुनि हेम्ब्रम, ललिता किस्कू, प्रियंका देवी, रेखा देवी, डोली कुमारी, चंदा कुमारी, बासमती देवी, पुष्पा देवी, सरस्वती देवी सहित दर्जनों अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.