Move to Jagran APP

शिकारीपाड़ा में हुदू बने प्रमुख व वाहिद होंगे उप प्रमुख

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के तहत

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 07:35 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 07:35 PM (IST)
शिकारीपाड़ा में हुदू बने प्रमुख व वाहिद होंगे उप प्रमुख

शिकारीपाड़ा में हुदू बने प्रमुख व वाहिद होंगे उप प्रमुख

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, शिकारीपाड़ा (दुमका) : शिकारीपाड़ा प्रखंड के नए प्रमुख हुदू मरांडी और उप प्रमुख वाहिद अंसारी होंगे। इससे पूर्व शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता विनय मनीष आर लकड़ा की मौजूदगी में प्रमुख एवं उप प्रमुख का निर्वाचन कार्य संपन्न कराया गया। प्रमुख के लिए सरसडंगाल पंचायत के पंचायत समिति सदस्य हुदू मरांडी और चितरागड़िया की पंचायत समिति सदस्य बसंती मुर्मू ने दावेदारी की। इसके उपरांत कराए गए मतदान में हुदू मरांडी को 18 एवं बसंती मुर्मू को आठ मत प्राप्त हुए। निर्वाची पदाधिकारी ने 10 मतों के अंतर से जीत दर्ज करने वाले हुदू को प्रमुख निर्वाचित घोषित करते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वही उप प्रमुख पद के लिए केवल वाहिद अंसारी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया जिन्हें निर्विरोध उप प्रमुख निर्वाचित घोषित कर पद एवं गोपनीयता की शपथ िदलाई गई। वहीं चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व प्रखंड के सभी 26 पंचायत समिति सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी एवं अंचल अधिकारी राजू कमल भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.