लाभुकों के बीच बकरा- बकरी वितरित
ख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत

लाभुकों के बीच बकरा- बकरी वितरित
संवाद सहयोगी जामा (दुमका): मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के प्रांगण में प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव, उप प्रमुख पूनम देवी एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा.अखिलेश्वर मुर्मू ने 23 लाभुकों के बीच एक बकरा एवं चार बकरी उपलब्ध कराया। इसके अलावा लाभुकों को विशिष्ट चारा, दवाई, मिनिरल, मिक्सचर एवं कृमि की दवाई, टब भी दिया गया।
Edited By Jagran