बोलेरो की चपेट में आकर दो मोटरसाइकिल सवार घायल
गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2022 06:59 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2022 06:59 PM (IST)
बोलेरो की चपेट में आकर दो मोटरसाइकिल सवार घायल
संवाद सूत्र, गोपीकांदर (दुमका) : गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर छतरचुआं स्कूल के पास शुक्रवार को बोलेरो की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार काठीकुंड निवासी प्रदीप कुमार रजक और गोपीकांदर के विकास कुमार घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक छतरचुआं के पास दुमका की ओ से रही बोलेरो ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दिया जिसके कारण दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। बाद में ग्रामीणों क मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद दोनों घर जाने की इजाजत दे दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें