हर विपदा में खड़े मिलते हैं संघ के स्वयंसेवक
आरएसएस के स्वयंसेवक रितिक सिंह राजपूत
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jun 2022 07:12 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2022 07:12 PM (IST)
हर विपदा में खड़े मिलते हैं संघ के स्वयंसेवक
जागरण संवाददाता, दुमका: आरएसएस के स्वयंसेवक रितिक सिंह राजपूत रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद में अहम भूमिका निभा रहे हैं। रितिक के प्रयासों से अब तक 300 यूनिट रक्त संग्रह कराया गया है जबकि खुद रितिक वर्ष में दो बार रक्तदान करते हैं। रितिक ने कहा कि आरएसएस में जुड़ने के बाद संगठन के सेवा विभाग के सदस्यों से मिलकर कई व्यक्तियों का मोबाइल नंबर और उनका ब्लड ग्रुप वाली एक सूची तैयार की है। इसी के जरिए जरूरतमंदों को रक्त मुहैया कराने की पहल करते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें