Move to Jagran APP

द्रौपदी को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया जाना ऐतिहासिक : जनजातीय सुरक्षा मंच

झारखंड की निवर्तमान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jun 2022 04:12 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2022 04:12 PM (IST)
द्रौपदी को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया जाना ऐतिहासिक : जनजातीय सुरक्षा मंच
द्रौपदी को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया जाना ऐतिहासिक : जनजातीय सुरक्षा मंच

द्रौपदी को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया जाना ऐतिहासिक : जनजातीय सुरक्षा मंच

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, दुमका : झारखंड की निवर्तमान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राजग की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना संपूर्ण जनजातियों के लिए गर्व की बात है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए जनजातीय सुरक्षा मंच के सह संयोजक डा.राजकिशोर हांसदा ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के रूप में एक जनजातीय महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर भाजपा के नेतृत्व में एनडीए ने जो पहल की है वह ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव काल में संताल जनजाति की एक महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। देश की आजादी के बाद आदिवासी समुदाय भारतीय परंपरा एवं संस्कृति का अभिन्न घटक और एक गौरवशाली परंपरा का वाहक होने के बावजूद देश के जनजातीय समाज को सालों साल से उपेक्षा का शिकार होना पड़ा है। राजग ने इस उपेक्षा की दंश से इस समाज के लोगों को आजाद कर दिया है। देश के 12 करोड़ से ज्यादा जनजातीय समाज की उपेक्षा का परिमार्जन करनेवाला यह एक साहसिक कदम है। यह सामाजिक परिवर्तन की दृष्टि से भी सराहनीय है। कहा कि अब देश की सभी राजनीतिक पार्टियां एक जनजातीय समुदाय की महिला को निर्विरोध राष्ट्रपति चुनने का साहस दिखाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.