जरमुंडी में बसंती टुडू प्रमुख व प्रयाग मंडल उपप्रमुख निर्वाचित
संपन्न हुए चुनाव में बसंती टुडू को प्रमुख
जरमुंडी में बसंती टुडू प्रमुख व प्रयाग मंडल उपप्रमुख निर्वाचित
संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका): जरमुंडी प्रखंड के प्रमुख पद के लिए संपन्न हुए चुनाव में बसंती टुडू को प्रमुख तथा प्रयाग मंडल को उप प्रमुख पद के लिए चयनित किया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड के 27 पंचायतों से चुनकर आए 33 पंचायत समिति सदस्यों ने संवैधानिक तौर पर निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ दुमका की उपस्थिति में 33 वोट में से 20 वोटों देकर बसंती टूडू को प्रमुख तथा प्रयाग मंडल को निर्विरोध उपप्रमुख पद पर निर्वाचित किया। यहां बता दें कि प्रमुख के लिए संपन्न हुए चुनाव में कुल तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जिसमें बसंती टुडू को 20 मत, पूर्व प्रमुख रही पिंकी सोरेन को आठ मत एवं एक अन्य उम्मीदवार रिंकी कुमारी को महज चार मत मिले। वहीं एक मत रद हो गया। प्रमुख तथा उप प्रमुख पद के लिए दो पारियों में चुनाव संपन्न कराए गए। एसडीओ दुमका की उपस्थिति में सुबह नौ बजे से एक बजे की प्रथम पाली में प्रमुख पद के लिए चुनाव संपन्न कराया। जबकि डेढ़ बजे से तीन बजे तक द्वितीय पाली में उप प्रमुख पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। चुनाव परिणाम प्राप्त होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह दुमका एसडीओ महेश्वर महतो ने नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख बसंती टुडू एवं उपप्रमुख प्रयाग मंडल को प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जरमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू, अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद एवं सहयोगी कार्यालय कर्मीगण मौजूद थे। वहीं जीत हासिल करने के बाद प्रखंड सभागार से बाहर निकलने पर प्रमुख एवं उपप्रमुख को उनके समर्थकों ने फूल माला एवं अबीर गुलाल से सराबोर कर दिया। इस मौके पर टीम बादल के मुकेश यादव, पप्पू कुमार, अनुज कुशवाहा, सत्यनारायण यादव, अमित कुमार साह छोटू, प्रकाश यादव, विजय यादव सहित विभिन्न पंचायतों से नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य एवं उनके समर्थक मौजूद थे।