Move to Jagran APP

साइबर ठगी में संलिप्त तीन युवकों को पुलिस ने दबोचा, 19 नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी

प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते एसपी

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jun 2022 07:25 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jun 2022 07:25 PM (IST)
साइबर ठगी में संलिप्त तीन युवकों को पुलिस ने दबोचा, 19 नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी
साइबर ठगी में संलिप्त तीन युवकों को पुलिस ने दबोचा, 19 नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी

साइबर ठगी में संलिप्त तीन युवकों को पुलिस ने दबोचा, 19 नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका): जरमुंडी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध में संलिप्त तीन युवकों को चोरखेदा गांव के झाड़ीनुमा स्थान से दबोचने में सफलता पाई है। इस संदर्भ में जरमुंडी से पकड़ाए गए तीनों आरोपी के साथ बुधवार को दुमका एसपी अंबर लकड़ा ने इस संबंध में जानकारी साझा की। दुमका एसपी ने बताया कि मंगलवार की रात चोरखेदा गांव स्थित गोपाल मंडल की किराना दुकान के बगल में झाड़ीनुमा जगह पर कई समुंहों में बंटकर करीब 20-22 व्यक्ति अपने हाथों में मोबाईल, लैपटॉप से बातें कर रहे थे। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर साइबर डीएसपी शिवेंदु, इंस्पेक्टर दयानंद साह, एसआई अनुज सिंह एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे। इस क्रम में दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार नामजद दोनों आरोपी का नाम जरमुंडी के चोरखेदा निवासी शैलेंद्र कुमार मंडल और जामताड़ा के करमाटांड़ निवासी मुकेश कुमार मंडल बताया जाता है। साईबर अपराध में संलिप्त एक अन्य नामजद आरोपी गुड्डू मंडल को भी पुलिस ने बाद में अन्य जगह से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

जरमुंडी थाना प्रभारी के बयान पर दर्ज की गई है प्राथमिकी : जरमुंडी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक दयानंद साह के बयान पर सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध साईबर एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस निरीक्षक ने अपने बयान में बताया है कि 21 जून को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि 15-20 व्यक्ति बैंक कर्मी, वित्तीय संस्था का मैनेजर बताकर एवं नए-नए तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को बहलाकर फर्जी तरीके से पैसा निकासी करते एवं करवाते हैं। सूचना के आधार पर चोरखेदा में छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में चोरखेदा गांव स्थित गोपाल मंडल की किराना दुकान के बगल में झाड़ीनुमा स्थान पर पहुंचने पर देखा गया कि वहां पर कई समुहों में (करीब 4-5 समूहों में) बैठकर लगभग 20 से 22 व्यक्ति अपने अपने हाथ में मोबाइल, लैपटॉप से बात कर रहे थे। सभी पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस बल की मदद से दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। बाकी भागने में सफल रहे। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि दोनों साइबर अपराधकर्मी हैं। वे भोले भाले लोगों को अपने बातों में उलझा कर बैंक खाता से पैसा उड़ाते हैं।

साइबर अपराध को लेकर कौन कौन हैं नामजद : इस मामले में शैलेंद्र कुमार मंडल पिता विष्णु मंडल ग्राम छींट खरवा व मुकेश कुमार मंडल पिता स्वर्गीय गोविंद मंडल झिलुआ, नारायणपुर, जामताड़ा निवासी सहित अन्य नामजद आरोपियों में सभी चोरखेदा गांव निवासी क्रमशः नंदू मंडल पिता गोपाल मंडल, छोटू मंडल पिता स्वर्गीय ललित मंडल, कमल मंडल पिता विभीषण मंडल, दीपक मंडल पिता योगेश मंडल उर्फ हिमा मंडल, गुड्डू मंडल पिता अरुण मंडल, ज्योतिष मंडल उर्फ केला मंडल पिता जनार्दन मंडल, रवि मंडल पिता स्वर्गीय अशोक मंडल, सिंटू मंडल पिता कुबेर मंडल, विनोद मंडल पिता सुधीर मंडल, पिंटू मंडल पिता सुरेश मंडल, संगम मंडल पिता सूरज मंडल, पवन मंडल पिता दिवाकर मंडल उर्फ गंगू मंडल, दिनेश मंडल उर्फ फड़का पिता घनश्याम मंडल, अजीत मंडल पिता मंगल मंडल, राजेंद्र मंडल पिता स्वर्गीय ललित मंडल, घनु मंडल पिता सूरज मंडल एवं वकील मंडल पिता नारायण मंडल के नाम शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.