बस की चपेट में आकर युवक घायल
गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jun 2022 06:40 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jun 2022 06:40 PM (IST)
बस की चपेट में आकर युवक घायल
संवाद सूत्र, गोपीकांदर (दुमका) : गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर जीतपुर मोड़ के पास एक बस की चपेट में आकर साइकिल सवार युवक फ्रांसिस हांसदा घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक की फ्रांसिस गोपीकांदर हटिया से धावाडंगाल जा रहा था। इसी क्रम में जीतपुर मोड़ के निकट अमड़ापाड़ा तरफ की ओर से आ रही बस ने धक्का मार दिया। हालांकि इस घटना में फ्रांसिस बाल-बाल बच गया। उसे आंशिक चोट आई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें