दर्जनों ग्रामीण ने ली भाजपा की सदस्यता
नोनीहाट जरमुंडी प्रखंड में भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के तहत शुक्रवार को पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर ने पेटसार पंचायत में दर्जनों ग्रामीण को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता को लेकर युवक व महिलाओं में विशेष उत्साह था।
नोनीहाट : जरमुंडी प्रखंड में भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के तहत शुक्रवार को पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर ने पेटसार पंचायत में दर्जनों ग्रामीण को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता को लेकर युवक व महिलाओं में विशेष उत्साह था। विधायक कार्यकर्ताओं के संग प्रखंड क्षेत्र में व्यापक और सघन जनसंपर्क करने में प्रतिदिन जुटे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्य बनकर आप सशक्त भाजपा, सशक्त भारत अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। इस अभियान से आप देश के परिवर्तन में अपनी भागीदारी निभा सकेंगे और राष्टृ निर्माण के सहभागी बनेंगे। अभियान में रामशंकर राय, छेदी दर्वे, संजय राय, मीना देवी, शीतल मांझी, छनदन दरर्वे, गुड़ाचंद मांझी व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप