विकास की नई मंजिलों को किया तय : आयुक्त
दुमका : राज्य स्थापना से लेकर आजतक में जिले के विकास की गति का प्रवाह निर्बाध रूप से जारी है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की नई मंजिलों को तय किया है। दुमका ग्रामीण एवं आदिवासी बहुल आबादी वाला जिला है, जहां आबादी कि आधी संख्या के बीच जीवीकोपार्जन का साधन कृषि है।
दुमका : राज्य स्थापना से लेकर आजतक में जिले के विकास की गति का प्रवाह निर्बाध रूप से जारी है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की नई मंजिलों को तय किया है। दुमका ग्रामीण एवं आदिवासी बहुल आबादी वाला जिला है, जहां आबादी कि आधी संख्या के बीच जीवीकोपार्जन का साधन कृषि है।
यह बात आयुक्त भगवान दास ने गुरुवार को इंडोर स्टेडियम में स्थापना दिवस पर हुए समारोह को संबोधित करते हुए कही। कहा कि क्षेत्रों में की गई प्रगति के कारण हमारे जीवनस्तर में परिवर्तन हुआ है। एक वर्ष में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जिला में प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभुकों को आवास के लिए 1,20,000 रुपये उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रामीण आबादी के पलायन पर रोक के लिए गांवों में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा योजना चलाई जा रही है। अबतक कुल 1,84,505 जॉबकार्ड लाभुकों को दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस वर्ष 55,341 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। कलाजार, मलेरिया, टीवी आदि रोगों के उन्मूलन के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्रत्येक प्रखंड के एक गांव को आदर्श ग्राम के रूप में चिह्नित करते हुए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। दुमका प्रखंड के ग्राम बाबूपुर, जामा प्रखंड के ग्राम थानेदार डुमरिया एवं काठीकुंड प्रखंड के ग्राम नारगंज में सिलाई केंद्र की स्थापना कर महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। दुमका प्रखंड के राजबांध पंचायत को मछली पंचायत के रूप में चयनित किया गया। जिला के 1079 गांव पूर्ण विद्युतीकरण हो गए हैं। जिनमें 17521 परिवार को बिजली का कनेक्शन भी उपलब्ध कराया गया है।
पुलिस उप महानिरीक्षक राज कुमार लकड़ा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के दिन झारखंड एक नए राज्य के रुप में भारत के मानचित्र पर दिखने लगा था। सभी को इस राज्य के लिए कुछ करने का संकल्प लेने की जरुरत है। उपविकास आयुक्त वरुण रंजन ने कहा कि 18 वर्षो में इस राज्य ने विकास की जो लकीर ¨खची है, वह अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा श्रोत है। हर एक क्षेत्र में बहुत तेजी से विकास किया है। आनेवाले समय में आप सभी के सहयोग से इस विकास की गति में ओर तेजी आएगी।