Move to Jagran APP

सड़क दुर्घटना में घायल संतोष की मौत

133 ?? ??????? ???? ??????? ?? ??????? ???? ?? ???? ??????? ?? ??? ??? ??? ???????? ??? ???? ????? ?????? ?? ??? ??????? ?? ??? ???????? ?? ????? ?? ???? ?? ???? ??? ?????? ??? ?? ??? ??????? ?? ??? ??????? ???? ?? ??? ?? ????????? ???? ?? ????? ?? ? ??? ?????????? ?? ???? ????? ?? ?? ?? ?????? ?????????? ???? ??????? ???? ?????? ????? ?????? ? ???? ??????

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 06:42 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 06:22 AM (IST)
सड़क दुर्घटना में घायल संतोष की मौत
सड़क दुर्घटना में घायल संतोष की मौत

संवाद सहयोगी, हंसडीहा:

loksabha election banner

हंसडीहा गोड्डा एनएच 133 पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव के समीप मंगलवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में घायल संतोष मरांडी की मौत देर रात सरैयाहाट से देवघर ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

बता दें कि मंगलवार की शाम बारीडीह गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की सामने से आ रही मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर हो गई थी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार गंगवारा गांव निवासी संतोष मरांडी व नीरज बास्की को गंभीर चोट की वजह से सरैयाहाट स्वास्थ्य केंद्र से देवघर रेफर किया गया था। नीरज का इलाज देवघर में चल रहा है। मृतक के भाई के लिखित शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.