काठीकुंड में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
काठीकुंड थाना क्षेत्र के बभनडीहा गांव के बाहर नदी किनारे गुरुवार को 30 वर्षीय सुलेमान बेसरा का शव पेड़ से लटकता मिला। मृतक पिपर गांव का रहने वाला था।
संवाद सहयोगी, काठीकुंड: काठीकुंड थाना क्षेत्र के बभनडीहा गांव के बाहर नदी किनारे गुरुवार को 30 वर्षीय सुलेमान बेसरा का शव पेड़ से लटकता मिला। मृतक पिपर गांव का रहने वाला था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पिता अनिल बेसरा के बयान पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।
सुबह गांव के लोगों ने पेड़ से शव लटकता देख पुलिस को इसकी जानकारी दी। इधर, रात में बेटे के घर वापस नहीं आने पर पिता अनिल बेसरा भी शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे और पुलिस के सामने शव की शिनाख्त की। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। इस कारण वह दिन भर घर से बाहर ही घूमता रहता था। बुधवार को रात तक घर वापस नहीं आया तो काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। बाद में उसका शव पेड़ से लटकता हुआ मिला।