चुनाव में पारदर्शिता रखेगा सी-विजिल एप
दुमका सदर अंचल में सी-विजिल एप से संबंधित बैठक में अंचल अधिकारी सागरी बराल ने कहा कि सी-विजील एप चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने में काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 05:58 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 05:58 PM (IST)
दुमका : सदर अंचल में सी-विजिल एप से संबंधित बैठक में अंचल अधिकारी सागरी बराल ने कहा कि सी-विजील एप चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने में काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। इस एप के माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायत कोई भी व्यक्ति कर सकता है। एप का उपयोग करना बहुत ही आसान है। उन्होंने अपने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों को सी-विजिल एप को डाउनलोग कराया। उसके उपयोग के बारे में बताया। कहा कि वह खुद उपयोग करे और लोगों को भी एप के उपयोग के लिए प्रेरित करें। उपयोगिता का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें