जरमुंडी थाना के 33 पदाधिकारी व जवान संक्रमित
जरमुंडी थाना के 33 पदाधिकारी व जनाव संक्रमित
संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ : जरमुंडी थाना में पदस्थापित कुल 33 पदाधिकारी और पुलिस जवान शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाए गए है। इन सभी ने 25 जुलाई को थाने में लगे शिविर में जांच के लिए सैंपल दिया था। शुक्रवार को सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।
एक साथ इतनी बड़ी तादाद में जवानों के संक्रमित होने के बाद पदाधिकारी व जवानों में हड़कंप मच गया। जिन 33 पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवानों को कोरोना संक्रमित पाया गया है उनमें से अधिकांश की स्वास्थ्य स्थिति बिल्कुल सामान्य थी। प्रथमदृष्टया कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं दिख रहा है। देर शाम से सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। नए संक्रमितों की संख्या मिलाकर जरमुंडी में अब तक कोरोना के कुल 35 मामले हो गए है। इनमें से सात पूर्व के हैं और सभी ठीक होकर घर जा चुके हैं।
एसपी अंबर लकड़ा ने कहा कि पुलिस के जवानों के एक साथ इतनी तादाद में संक्रमित होने से परेशानी होना संभव है। इलाज से सभी लोग ठीक भी हो जाएंगे। थाना का कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।