नक्सल ऑपरेशन प्लान पर घंटों हुई मंत्रणा
दुमका पुलिस कप्तान वाईएस रमेश ने पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारियों संग नक्सल ऑपरेशन प्लान पर विस्तार से चर्चा किया। बताया कि ऑपरेशन के समय किस तरह काउंटर करना है। एसपी ने कहा कि हर एक बूथ पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। वोटर निर्भीक होकर चुनाव करेंगे इसका पूरा इंतजाम किया जा रहा है। चुनाव में सुरक्षा पर विशेष फोकस होगा। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। थाना प्रभारियों से कहा गया है कि वह उम्मीदवार के मूवमेंट पर पूरी नजर रखेंगे।
दुमका : पुलिस कप्तान वाईएस रमेश ने पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारियों संग नक्सल ऑपरेशन प्लान पर विस्तार से चर्चा किया। बताया कि ऑपरेशन के समय किस तरह काउंटर करना है। एसपी ने कहा कि हर एक बूथ पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। वोटर निर्भीक होकर चुनाव करेंगे, इसका पूरा इंतजाम किया जा रहा है। चुनाव में सुरक्षा पर विशेष फोकस होगा। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। थाना प्रभारियों से कहा गया है कि वह उम्मीदवार के मूवमेंट पर पूरी नजर रखेंगे। उनके पास उम्मीदवार के दिनभर की गतिविधि की सूचना रहनी चाहिए। वीआइपी सेल भी बनाया गया है। पुलिस पदाधिकारी उसके संपर्क में रहेंगे और उसी हिसाब से अपने दायित्वों का निवर्हन करेंगे। एसपी ने बताया कि सुरक्षाबल एवं पदाधिकारियों को बताया गया है कि नक्सल ऑपरेशन के समय किस तरह काउंटर जवाब देना है। जानकारी हो कि हाल में हुए घटनाक्रम के साथ-साथ पूर्व की घटनाओं की समीक्षा की गई। थानेदारों से कहा गया कि वह गिरफ्त से बाहर चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार करें। कुछ पुलिस पदाधिकारियों को सम्मान पत्र भी दिया गया। जो हाल के दिनों में बेहतर कार्य किए हैं। एसडीपीओ समेत सभी थाना प्रभारी ने बैठक में भाग लिया।