Move to Jagran APP

मूल्य वृद्धि के विरोध में निकाली केंद्र सरकार के पुतले की शव यात्रा

प्रदेश कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थो में हुई मूल्य वृद्धि के विरोध में शहर में केंद्र सरकार के पुतले की शवयात्रा निकालकर वीर कुंवर सिंह चौक में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 07:47 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 07:47 PM (IST)
मूल्य वृद्धि के विरोध में निकाली केंद्र सरकार के पुतले की शव यात्रा
मूल्य वृद्धि के विरोध में निकाली केंद्र सरकार के पुतले की शव यात्रा

जागरण संवाददाता, दुमका: प्रदेश कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थो में हुई मूल्य वृद्धि के विरोध में शहर में केंद्र सरकार के पुतले की शवयात्रा निकालकर वीर कुंवर सिंह चौक में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।

prime article banner

जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह के नेतृत्व में शव यात्रा कांग्रेस भवन से निकली और शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई वीर कुंवर सिंह चौक पहुंची। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। श्यामल किशोर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत में आई भारी कमी के बावजूद केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में कई गुना वृद्धि कर पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमत भारी वृद्धि की है। इससे आमजन परेशान हैं। अभिलंब मूल्य पर नियंत्रण किया जाए। पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि के खिलाफ शनिवार को धरना प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र सौंपा जाएगा।

आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील मरांडी ने कहा पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि के कारण किराया व आम उपयोग की सामग्रियों की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए परेशानी का कारण बन चुकी केंद्र सरकार के खिलाफ जनता सड़क पर आ चुकी है। शवयात्रा में प्रोफेसर मनोज अंबष्ठ, महेश राम चंद्रवंशी, संजीत सिंह, अरविद कुमार, छबि बागची, प्रेम कुमार साह, महबूब आलम, शाहरोज शेख, अलीमाम टिकू, रोमी इमाम, ममता देवी, आभा देवी, खुर्शीद आलम, परवेज अहमद, गोपाल रक्षित, निखिल कुमार, अमन गुप्ता, अमरजीत गुप्ता, दशरथ मंडल, अमित शर्मा, मो. हारुण, नंदकिशोर साह, मोहम्मद हसनैन आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.