पूर्व पीएम को चूड़ियां भेजने वाले लोग घरों में दुबके
दुमका कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के खिलाफ वीर कुवंर सिंह चौक पर धरना दिया। बाद में रैली निकालकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि एक और देश कोरोना सीमा विवाद जैसे ज्वलंत मुद्दों से जूझ रही है। देश के आमजन गरीब मजदूर कोरोना महामारी से दहशत में हैं।
जागरण संवाददाता दुमका: कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के खिलाफ वीर कुवंर सिंह चौक पर धरना दिया। बाद में रैली निकालकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि एक और देश कोरोना, सीमा विवाद जैसे ज्वलंत मुद्दों से जूझ रही है। देश के आमजन, गरीब, मजदूर कोरोना महामारी से दहशत में हैं। अपने कामकाज से विमुख हो जाने के कारण उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है, वहीं दूसरी ओर सरकार गरीबों के समस्याओं की समाधान, उनके जानमाल की रक्षा, सीमा विवाद को सुलझाने की पहल को छोड़कर लगातार मूल्य वृद्धि करने पर तुली हुई है। आज हालात यह हो गए कि देश में पहली बार डीजल का कीमत पेट्रोल से ज्यादा हो गया। इसका सीधा असर देश में महंगाई पर पड़ेगा। देश की गरीब, लाचार,शोषित एवं पीड़ित जनता महंगाई की मार से त्राहिमाम है। सरकार की कार्यशैली से चारों और भय एवं भुखमरी का माहौल है। मूल्य वृद्धि के कारण आज किसानों के सामने विकट स्थिति पैदा हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी,एवं राहुल गांधी के आह्वान पर आज पूरे देश में लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर सरकार अब भी मूल्यवृद्धि पर नियंत्रण नहीं करेगी तो सड़कों पर उतरने को तैयार हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनोनीत पर्यवेक्षक अपूर्व आनंद झा ने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में वृद्धि पर मनमोहन सरकार को चूड़ियां भेजने वाले लोग अब घरों में दुबके बैठे हैं।
धरना देने वालों में महासचिव महेश राम चंद्रवंशी, राजा मरांडी, रेखा हेब्रम, अरविद कुमार, शमशाद अंसारी, प्रेम साह, युगल किशोर सिंह, गणेश, कुंदन कुमार यादव, सौरभ यादव, महबूब आलम, अनुज मंडल, कुन्दन कुमार पत्रलेख, रोमी इमाम, श्रीकांत मंडल, निर्मल कुमार गण, मुकेश् यादव, माणिक महतो, हेमालुद्दीन अंसारी, श्यामसुंदर मोदी, शाहिद अंसारी,श्यामसुंदर भगत व प्रकाश यादव, आदि शामिल थे।