श्रम विभाग ने निबंधित श्रमिकों को बांटे कपड़े
चिकनियां श्रम विभाग की ओर से रविवार को जामा प्रखंड के चिकनियां पंचायत में शिविर लगाकर निबंधित निर्माण श्रमिकों के बीच कपड़ों का वितरण किया गया। उपप्रमुख इन्द्र कान्त दर्वे ने पुरुषों को पैंट शर्ट का कपड़ा व महिलाओं को साड़ी दी।
संवाद सूत्र, चिकनियां :
श्रम विभाग की ओर से रविवार को जामा प्रखंड के चिकनियां पंचायत में शिविर लगाकर निबंधित निर्माण श्रमिकों के बीच कपड़ों का वितरण किया गया। उपप्रमुख इन्द्र कान्त दर्वे ने पुरुषों को पैंट शर्ट का कपड़ा व महिलाओं को साड़ी दी। वितरण के लिए श्रम विभाग ने सर्वे कर पंजीकृत श्रमिक व किसानों का फार्म भरवाया था। श्रमिक मित्र प्रशांत कुमार ने बताया कि चिकनियां पंचायत अंतर्गत एक हजार श्रमिकों का निबंधन है, जिसमें एक सौ महिलाओं को साड़ी व 34 पुरुषों को पैंट शर्ट का कपड़ा दिया गया। बचे हुए श्रमिकों को फिर से शिविर लगाकर कपड़ा बांटा जाएगा। वितरण कार्य में वीर बहादुर मंडल, नरेश मंडल, रोहित भंडारी, प्रसाद मंडल, सोनामती मुर्मू, शुकुरमुनि सोरेन, राजेन्द्र मंडल , मोहन मंडल, आदि श्रमिक शामिल थे।