योग मित्र मंडल ने दी दिवंगत मोहन को श्रद्धांजलि
जामताड़ा के नारायणपुर में गुरुवार को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मोहन प्रसाद गुप्ता के निधन पर योग मित्र मंडल की ओर से रविवार को श्रद्धांजलि अíपत की गई।
दुमका : जामताड़ा के नारायणपुर में गुरुवार को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मोहन प्रसाद गुप्ता के निधन पर योग मित्र मंडल की ओर से रविवार को श्रद्धांजलि अíपत की गई। मोहन योग मित्र मंडल के वरिष्ठ सदस्य थे। योग शिक्षक के रूप में उन्हें दुमका में कई जगह पर निशुल्क योग लगवाए थे। समाज के लिए हर समय खड़े रहते थे। समाज में हर साल कन्या कुमारी भोजन में छोटी बच्ची को वस्त्र एवं उपहार देकर हर साल नवरात्रि धूमधाम से मनाते थे।
बिहार योग विश्वविद्यालय मुंगेर के स्वामी सत्यानंद सरस्वती के शिष्य भी थे। श्रद्धांजलि अíपत करते हुए स्वामी राम चेतन ने कहा कि योग मित्र मंडल के वरिष्ठ सदस्य देवगिरी कई कार्यक्रम में इनका बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका बहुमूल्य योगदान रहता था। उनका निधन योग मित्र मंडल के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
सभा में राजेंद्र प्रसाद साह, दिनेश केसरी, जतिन कुमार, ओम प्रसाद साह, केदार केसरी, शशि कुमार सिन्हा, नंदलाल कुमार गुप्ता, नारायण भगत, गीता देवी, सीताराम,नरेंद्र कुमार गुप्ता, मनोज जायसवाल, छाया देवी, प्रमिला देवी, लक्ष्मी देवी, दिनेश कापरी, आदि मौजूद थे।