मानव जीवन में वृक्ष का महत्व सबसे अहम
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका नगर
By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 06:31 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 06:31 PM (IST)
मानव जीवन में वृक्ष का महत्व सबसे अहम
जागरण संवाददाता, दुमका : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका नगर इकाई की ओर से सोमवार को श्रीरामकृष्ण आश्रम उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय के शिक्षक तथा छात्रों के साथ पौधारोपण किया गया। इस मौके पर सभी छात्रों ने वृक्ष मित्र बनकर पौधों की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक साह ने कहा कि मानव जीवन में वृक्ष का महत्व सबसे अहम है। कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में पौधा अवश्य लगाना चाहिए। मौके पर अभाविप की विभाग छात्रा प्रमुख सोनी कुमारी , नगर विद्यार्थी विस्तारक धनंजय कुमार , जिला सह संयोजक कृष्णा शील , नगर कार्यकारिणी सदस्य सुमन कुमारी, प्रकाश कुमार, हेमंत कुमार समेत कई मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें