बंगाल पुलिस के पदाधिकारी पर करें कार्रवाई
दुमका : रानीश्वर प्रखंड के महेशखला गांव में पिछले दिनों पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा पार्टी कार्यकर्ता
दुमका : रानीश्वर प्रखंड के महेशखला गांव में पिछले दिनों पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा पार्टी कार्यकर्ता सुमन घोष के मकान पर भाजपा का झंडा लगा होने पर धमकी देने और दबाव देकर झंडा उतरवाने से नाराज भाजपा के जिलाध्यक्ष निवास मंडल ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने विरोध जताते हुए झारखंड की सीमा में बंगाल पुलिस के अनधिकृत रूप से प्रवेश पर पूर्णरूप से रोक लगाने व यहां की जनता को प्रताड़ित करने वाले बंगाल के दोषी पुलिस पदाधिकारी पर कड़ी करवाई करने की मांग की। कहा कि बंगाल की पुलिस किसी दल विशेष के एजेंट के रूप में कार्य कर रही है। वहां की पुलिस कभी भी झूठा आरोप लगा कर झारखंड की जनता व पार्टी कार्यकर्ता को फंसा सकती है। झारखंड की सीमा स्थित गांव में रहने वाले ग्रामीणों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करायी जाए।
अध्यक्ष ने बताया कि एसपी इस विषय पर गंभीर हैं। उन्होंने वीरभूम एसपी से बातकर सारी जानकारी से अवगत कराया। अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के घर पर झंडा सदा लहराता रहेगा और उस पर जो ओछी राजनीति करेगा उसे सबक सिखाने के लिए भारतीय जनता पार्टी हर स्तर तक की लड़ाई लड़ने को तैयार है। मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में आदिवासी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कालेश्वर मुर्मू, बबलू मंडल, दिनेश ¨सह व नलिन मंडल मौजूद थे।