Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री के स्वागत को उत्साहित भाजपाई

जामा जामा में मंगलवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सोमवार को स्थल निरीक्षण के बाद जिलाध्यक्ष निवास मंडल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 05:05 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 06:32 AM (IST)
मुख्यमंत्री के स्वागत को उत्साहित भाजपाई
मुख्यमंत्री के स्वागत को उत्साहित भाजपाई

जामा : जामा में मंगलवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सोमवार को स्थल निरीक्षण के बाद जिलाध्यक्ष निवास मंडल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री जामा स्थित हाईस्कूल मैदान में संगठन पर्व 2019 भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में शिरकत करेंगे। तैयारी पर चर्चा करने के बाद कार्यकर्ताओं के बीच कार्य का बंटवारा किया गया। मुख्यमंत्री का स्वागत आदिवासी रीतिरिवाज, ढोल व गाजे बाजे के साथ किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम कई मायने में अहम है। इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। बैठक में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री देवघर वापस लौट जाएंगे। बैठक में जिला सदस्यता प्रभारी मनोज पांडेय, सह प्रभारी गौरव कांत, जिला मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता के अलावा कालेश्वर मुर्मू, सुरेश मुर्मू, राजू पूजहर, रामचंद्र खिरहर, नकुल यादव, इंद्रकांत यादव, मुन्ना यादव, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.