स्पीड ब्रेकर में संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार घायल
हंसडीहा हंसडीहा-दुमका हाइवे पर रविवार की सुबह हंसडीहा के बढ़ेत गाव के समीप स्पीड ब्रेकर के पास एक बाइक चालक के असुंतलित होकर गिर जाने से भागलपुर बिहार के घोंघा थानाक्षेत्र के जलीडीह गांव निवासी दिवाकर मंडल (50) और सौरभ कुमार (27) घायल हो गया।
हंसडीहा : हंसडीहा-दुमका हाइवे पर रविवार की सुबह हंसडीहा के बढ़ेत गाव के समीप स्पीड ब्रेकर के पास एक बाइक चालक के असुंतलित होकर गिर जाने से भागलपुर बिहार के घोंघा थानाक्षेत्र के जलीडीह गांव निवासी दिवाकर मंडल (50) और सौरभ कुमार (27) घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों भागलपुर से गंगाजल लेकर बासुकीनाथ पूजा करने के लिए गए थे और वापस लौटने के क्रम में हादसे का शिकार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही हंसडीहा थाना के सहायक अवर निरीक्षक अनुरंजन मिज ने तत्काल दोनों घायलों को सरैयाहाट स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए गांव से आएं उनके परिजनों के साथ अन्यत्र रेफर कर दिया।