भुरकुंडा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर का हुआ निर्माण
दुमका प्रखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भुरकुंडा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर का निर्माण आकर्षक रूप से किया गया है। दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष पवित्र कुमार सेन ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सार्वजनिक दुर्गा मंदिर को नया रूप दिया गया है।
संवाद सहयोगी काठीकुंड :
दुमका प्रखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भुरकुंडा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर का निर्माण आकर्षक रूप से किया गया है। दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष पवित्र कुमार सेन ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सार्वजनिक दुर्गा मंदिर को नया रूप दिया गया है। कहा कि मंदिर निर्माण में लगभग तीन लाख रुपए खर्च हुआ है। मंदिर निर्माण में पूजा समिति के अध्यक्ष आनंद महतो, सचिव विरेंद्र कुमार दे, कोषाध्यक्ष पवित्र कुमार सेन, सलाहकार धनपति पाल, धनंजय कुमार दे, अंजय कुमार पाल, जे सेन प्रभात समेत कई सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है।