चलती ट्रेन से गिरकर बांका का युवक घायल
दुमका भागलपुर से हावड़ा जा रही कविगुरू एक्सप्रेस से गिरकर बांका का छोटू सिंह मंगलवार को गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा दुमका और जामा स्टेशन के बीच हुआ। जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बांका के विशंवर चौक का रहने वाला छोटू कुमार सिंह हावड़ा जा रहा था।
फोटो- 10
जागरण संवाददाता, दुमका : भागलपुर से हावड़ा जा रही कविगुरू एक्सप्रेस से गिरकर बांका का छोटू सिंह मंगलवार को गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा दुमका और जामा स्टेशन के बीच हुआ। जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि बांका के विशंवर चौक का रहने वाला छोटू कुमार सिंह हावड़ा जा रहा था। वह ट्रेन के दरवाजे के पास बैठकर सफर कर रहा था। हवा का झोंका लगने से वह चलती ट्रेन से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रेन को रोकने का प्रयास नहीं किया गया। स्थानीय लोगों ने पटरी के समीप युवक को घायल पड़े देखा तो एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस की मदद से उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। वह अपने परिजनों और किसी के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दे पा रहा है।