Move to Jagran APP

नेत्रहीन बच्चो संग मनाया बाबूलाल का जन्मदिन

दुमका : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के 61वें जन्मदिन पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने नेत्रहीन और मूकबधिर स्कूल में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 07:41 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 07:41 PM (IST)
नेत्रहीन बच्चो संग मनाया बाबूलाल का जन्मदिन
नेत्रहीन बच्चो संग मनाया बाबूलाल का जन्मदिन

दुमका : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के 61वें जन्मदिन पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने नेत्रहीन और मूकबधिर स्कूल में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष धर्मेद्र ¨सह की अगुवाई में कार्यकर्ता स्कूल गए और बच्चों के बीच केक काटा। सभी ने उनकी लंबी उम्र की कामना की। राज्य की समृद्धि व विकास के लिए उनके विजन को लेकर संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि झाविमो सुप्रीमो की अगुवाई में इस राज्य का भला हो सकता है। हर सरकार सिर्फ अपने फायदे की सोचती है लेकिन बाबूलाल हमेशा आमजनता के बारे में ही सोचते हैं। ऐसे ही विकास पुरूष के हाथ से इस राज्य को खुशहाल बनाया जा सकता है। कार्यसमिति सदस्य ¨पटू अग्रवाल ने कहा कि बाबूलाल की सादगी और शालीनता ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उनकी इस शालीनता की कद्र हर राजनीतिक दल के लोग करते आए हैं। मौके पर प्रो. अंजुला मुर्मू, मार्था हांसदा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जमील अख्तर, सतन हांसदा, प्रवीण ¨सह, विवेकानंद राय व अली इमाम आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.