Move to Jagran APP

विश्व शांति यज्ञ के साथ वाíषक महोत्सव संपन्न

रानीश्वर भारत सेवाश्रम संघ के आश्रम में रविवार को विश्व शांति यज्ञ के साथ तीन दिवसीय वाíषक महोत्सव संपन्न हो गया। स्वामी नित्यव्रतानंद व प्रदीप्ता नंद ने यहां यज्ञ कराया। सुबह मंगल आरती के साथ संघ गीता एवं गीता पाठ हुआ। इसके बाद महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। मयूराक्षी नदी से कलश में जल लेकर महिलाओं ने पांच किमी पथ परिक्रमा की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 05:29 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 06:21 PM (IST)
विश्व शांति यज्ञ के साथ वाíषक महोत्सव संपन्न
विश्व शांति यज्ञ के साथ वाíषक महोत्सव संपन्न

फोटो 09

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, रानीश्वर: भारत सेवाश्रम संघ के आश्रम में रविवार को विश्व शांति यज्ञ के साथ तीन दिवसीय वाíषक महोत्सव संपन्न हो गया। स्वामी नित्यव्रतानंद व प्रदीप्ता नंद ने यहां यज्ञ कराया। सुबह मंगल आरती के साथ संघ गीता एवं गीता पाठ हुआ। इसके बाद महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। मयूराक्षी नदी से कलश में जल लेकर महिलाओं ने पांच किमी पथ परिक्रमा की। हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं खेल प्रतियोगिता में सफल बच्चों को सम्मानित किया गया। आश्रम के चिकित्सक डा. अशोक भट्टाचार्य ने बताया कि ईसीएल के सोनपुर बाजारी एरिया कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी ने सफल प्रतिभागियों के लिए बैग व किट दी थी। रात में आश्रम परिसर मे राजा हरिश्चन्द्र बांगला जात्रा का मंचन मुíशदाबाद के प्रख्यात अपेरा कंपनी के द्वारा किया जाएगा ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.