Move to Jagran APP

साइकिल दौड़ में अमरूस, कुश्ती में विनीत चैंपियन

दुमका राजकीय जनजाति हिजला मेला महोत्सव के छठे दिन बुधवार को कई खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बाजी मारने वालों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। पुरुषों की दौ सौ मीटर दौड़ में नरेश मुर्मू सुनील सोरेन विश्वनाथ सोरेन आठ सौ में ब्रेंटियूस मरांडी नरेश मुर्मू मुकेश हांसदा आधुनिक तीरंदाजी में राजरोशन बास्की अमित हेंब्रम सनातन मुर्मू और कुश्ती प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विनीत कुमार सिंह फरीद खान व कैफ हुसैन ने पहला दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 07:07 PM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 07:07 PM (IST)
साइकिल दौड़ में अमरूस, कुश्ती में विनीत चैंपियन
साइकिल दौड़ में अमरूस, कुश्ती में विनीत चैंपियन

दुमका : राजकीय जनजाति हिजला मेला महोत्सव के छठे दिन बुधवार को कई खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बाजी मारने वालों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया।

loksabha election banner

पुरुषों की दौ सौ मीटर दौड़ में नरेश मुर्मू, सुनील सोरेन, विश्वनाथ सोरेन, आठ सौ में ब्रेंटियूस मरांडी, नरेश मुर्मू, मुकेश हांसदा, आधुनिक तीरंदाजी में राजरोशन बास्की, अमित हेंब्रम, सनातन मुर्मू और कुश्ती प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विनीत कुमार सिंह, फरीद खान व कैफ हुसैन ने पहला दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुषों की साइकिल रेस में अमरुस हांसदा, डेडबाबू सोरेन, हीरालाल देहरी, शांतनु कुमार साह, अजय हासदा, महिलाओं की दो सौ मीटर दौड़ में अंजनी किस्कू, स्वीटी बेसरा, सुहागिनी हांसदा, आधुनिक तीरंदाजी वर्ग में वंदना वैद्य, संगीता हेंब्रम, निशा कुमारी राय और कुश्ती में कोमल मरांडी, सूरजमुनि मुर्मू व मीरू सोरेन ने बाजी मारी।

दिव्यांगों की एक सौ मीटर दौड़ में संतोष प्रसाद साह, अरुण कुमार दास, अर्जुन कुमार, तीन पहिया साइकिल रेस में कृष्ण मुरारी मंडल, जोसेफ सोरेन, संतोष प्रसाद साह जीते। पुरुषों के वॉलीबॉल में जिला स्कूल, पुलिस लाइन, देवघर व शिकारीपाड़ा महाविद्यालय की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में जिला स्कूल ए टीम ने रेलवे ओवरब्रिज को 2-0 से, पुलिस लाइन ने मिहिजाम को 2-0 से, देवघर ने जिला स्कूल भी टीम को 2-0 से व शिकारीपाड़ा महाविद्यालय ने आम बागान को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी। गुरुवार को कबड्डी पुरुष वर्ग का सेमी फाइनल मुकाबला होगा। पहले सेमीफाइनल में पुलिस लाइन बी टीम की टक्कर देवघर से होगी, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जामताड़ा और पुलिस लाइन ए टीम के बीच होगा। महिला वर्ग का फाइनल डीकेसी तथा देवघर के बीच होगा।

खो-खो महिला वर्ग में देवघर ने सिदो-कान्हू उच्च विद्यालय को व पुरुष वर्ग में डंगालपाड़ा बी टीम ने गादी कोरैया को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है।

सभी विजेताओं को नकद एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.