Move to Jagran APP

मतदाताओं को शक्ति ऐप से जोड़ें कार्यकर्ता

रामगढ़ : कांग्रेस पार्टी के जामा विधानसभा प्रभारी फैयाज केशर बुधवार को रामगढ़ स्थित पार्टी

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 04:13 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 04:13 PM (IST)
मतदाताओं को शक्ति ऐप से जोड़ें कार्यकर्ता
मतदाताओं को शक्ति ऐप से जोड़ें कार्यकर्ता

रामगढ़ : कांग्रेस पार्टी के जामा विधानसभा प्रभारी फैयाज केशर बुधवार को रामगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रखंड के सक्रिय कार्यकर्ता, पंचायत अध्यक्ष तथा महिला कमेटी के साथ बैठक कर संगठन मजबूती के साथ पार्टी द्वारा चलाए जा रहे शक्ति ऐप से मतदाताओं को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। शक्ति ऐप के बारे में बताया कि इस ऐप से जुड़ने के बाद लोग सीधे राहुल गांधी से बात कर सकेंगे। इस दौरान उन्होंने केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 में भाजपा ने जो वादा किया था उसमें एक भी पूरा नहीं किया गया। कार्यक्रम को प्रखंड अध्यक्ष वारिश मुर्मू, रामकल्याण राय तथा राजीव जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सीता राम साह, प्रभात जायसवाल, सेवादल के प्रखंड अध्यक्ष राम प्रसाद पंडित के साथ काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.