Move to Jagran APP

आबा भगवान बिरसा किए गए याद, बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

दुमका राज्य के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर उपराजधानी के सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थान के साथ-साथ राजनीतिक दल की ओर से अलग-अलग आयोजन किया गया। स्कूलों की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 06:12 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:12 PM (IST)
आबा भगवान बिरसा किए गए याद, बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
आबा भगवान बिरसा किए गए याद, बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

दुमका : राज्य के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर उपराजधानी के सरकारी, गैर सरकारी, शिक्षण संस्थान के साथ-साथ राजनीतिक दल की ओर से अलग-अलग आयोजन किया गया। स्कूलों की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राजकीय कन्या उवि, प्लस टू नेशनल स्कूल, प्लस टू जिला स्कूल, सिदो-कान्हू उच्च विद्यालय, कड़हलबिला मध्य एवं उच्च विद्यालय, मवि डंगालपाड़ा, सरस्वती विद्या मंदिर, मारवाड़ी कन्या उवि के छात्र-छात्राओं की ओर से निकाली गई प्रभातफेरी शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए गुजरी। सड़कों पर भगवान बिरसा की याद में बच्चों ने नारे लगाए और उन्हें आबा भगवान कहा। सड़कों पर निकले प्रभातफेरी को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ थी। वहीं जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

loksabha election banner

प्लस टू नेशनल उच्च विद्यालय, दुमका के प्रभारी प्राचार्य सुभाष चंद्र सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी निकाली गई। छात्र हाथ में बैलून एवं बैनर लेकर चल रहे थे। प्रभातफेरी बक्शी बांध रोड से होते हुए दुधानी के रास्ते विद्यालय तक आयोजित की गई थी। रैली का निरीक्षण जिला शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक मेरीगोरैती तिर्की ने किया। प्रभातफेरी के बाद विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आयोजित की गई। विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने तस्वीर पर श्रद्धासुमन अíपत किया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य ने विद्यालय के सभी सदस्यों को झारखंड स्थापना दिवस की बधाई दी और अपने संबोधन में कहा कि भगवान विरसा ने शोषण और अन्याय के विरुद्ध आंदोलन किया था। उनके जीवन से यह प्रेरणा मिलती है कि अन्याय का डटकर सामना करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सुधा कुमारी, कृष्णानंद झा, प्रमोद कुमार, पूर्णेदु मंडल, विजयानंद झा, श्रीकान्त भूषण, बसंत कुमार, संजीत चौधरी, नफीसा बेगम, कंचना कंचन, अशोक कुमार, जयप्रकाश चौधरी एवं अन्य मुख्य रूप से थे।

गिरी वनवासी कल्याण परिषद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया। सुबह सिदो-कान्हू चौक से बिरसा मुंडा चौक तक प्रभातफेरी निकाली गई। सरस्वती शिशु मंदिर, तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, भारत विकास परिषद एवं शहर के विभिन्न गणमान्य लोगों ने प्रभातफेरी में भाग लिया। मुख्य रूप से प्रोफेसर प्रशांत संतोष मधुकर, बनवासी केंद्र के राजीव रंजन मिश्र, बंदे उरांव, कैलाश उरांव, सुशील मरांडी। सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक आलोक रंजन, विकास मिश्र, तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक देवीधन टुडू।

यह रैली प्रोफेसर प्रशांत एवं सचिव इंजीनियर कृष्ण नंदन सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुई थी। कृष्णनंदन सिंह ने चुनाव के महत्व एवं बच्चों से कहा कि वह अपने अभिभावकों से वोट डालने की अपील करें।

छात्र चेतना संगठन द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माल्यार्पण कार्यक्रम के उपलक्ष्य में छात्र चेतना संगठन के दर्जनों योद्धा संताल परगना महिला महाविद्यालय के समीप बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। केंद्रीय प्रमुख हिमांशु मिश्र एवं क्षेत्रीय प्रभारी राजीव मिश्र ने आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अíपत की। वहीं दर्जनों सीसीएस योद्धाओं ने पुष्पांजलि अíपत कर श्रद्धांजलि अíपत की। सभा को सबने संबोधित किया और कहा कि भगवान बिरसा युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है उन्होंने उस समय अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंका जिस समय हम भारतीयों के पास संसाधनों की कमी थी। उस वक्त आदिवासी युवक को इकट्ठा करना बहुत मुश्किल होता था जब-जब कोई संचार का साधन नहीं था फिर भी उन्होंने इस भारी कठिनाइयों से लड़ाई लड़कर हम भारतीयों के स्वाधीनता एवं स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी। धरती आबा बिरसा मुंडा संताल ही नहीं अपितु पूरे भारत के युवाओं के महानायक हैं कि उन्होंने इतने कम उम्र में ब्रितानी हुकूमत के खिलाफ तीर धनुष से लड़ाई की और आजादी के आंदोलन में अपने नाम को सर्वोच्च स्थान पर स्थापित करने में सफल रहे। बबलू हेंब्रम ने कहा कि वे सिर्फ आदिवासियों के ही मसीहा नहीं थे, पूरा समाज उनके त्याग और बलिदान का कृतज्ञ है। धरती आबा हम सीसीएस योद्धा एवं सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। जयंती समारोह में मुख्य रूप से छात्र चेतना संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता आबू अंसारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदित्य मंटू ओझा, नगर प्रभारी पीयूष राज, नगर प्रमुख प्रिस राज वर्मा, नगर संयोजक आदित्य चौरसिया, नगर महासचिव राकेश मिश्र, नगर कार्यसमिति सदस्य सनी बावरी, संजीत पासवान सहित दर्जनों सीसीएस योद्धा कार्यक्रम में उपस्थित थे।

---

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह, जिला सचिव शिवकुमार बास्की, केंद्रीय समिति सदस्य सुशील दुबे, रमेश कुमार रजक, मनीष मयंक, कृष्णा देवी, दीपा देवी, गीता देवी, चंदन भुवानियां, समीर झा समेत अन्य उपस्थित हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.