Move to Jagran APP

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक महिला रेफर

बासुकीनाथ जरमुंडी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। समाचार भेजे जाने तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहली घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बासुकीनाथ-देवघर मुख्य मार्ग पर नावाडीह गांव के समीप शनिवार की रात दस बजे के करीब हुई। यहां अज्ञात वाहन के धक्के से 30 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Jun 2019 06:03 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 06:03 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक महिला रेफर
सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक महिला रेफर

बासुकीनाथ : जरमुंडी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। समाचार भेजे जाने तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहली घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बासुकीनाथ-देवघर मुख्य मार्ग पर नावाडीह गांव के समीप शनिवार की रात दस बजे के करीब हुई। यहां अज्ञात वाहन के धक्के से 30 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलने पर भाजपा जिला महामंत्री गौरवकांत प्रसाद, भाजपा नगर अध्यक्ष स्वरूप सिन्हा, भूषण कुमार ने घायल युवक को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ. प्रभाष कुमार प्रभाकर ने घायल युवक का इलाज किया। घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए दुमका रेफर कर दिया गया। युवक को दुमका ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। समाचार भेजे जाने तक मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मृत युवक के पेंट के पॉकेट से एक पर्ची मिली। जिसमें पूजन सामग्री की लिस्ट लिखी हुई थी। इसके अलावा मृतक युवक के बारे में ऐसा कोई नहीं मिला जिससे उसके बारे में कुछ जानकारी प्राप्त हो सके। वहीं दूसरी घटना बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन पर हुई। यहां रामपुरहाट से जसीडीह जा रही ट्रेन से उतरने के चक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरपीएफ अश्विनी कुमार, टिकट बुकिग स्टाफ सुरेंद्र कुमार एवं अन्य की सहायता से 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां डॉक्टर उमाकांत मेहरा ने घायल महिला का इलाज किया। घायल महिला के कान एवं नाक से खून बह रहा था। महिला की पहचान तालझारी थाना क्षेत्र की रायकिनारी निवासी विनय कुमार साह की पत्नी आशा देवी (47 वर्ष) के रूप में हुई। सूचना पाकर जरमुंडी अस्पताल पहुंचे परिजनों ने महिला को बेहतर चिकित्सा के लिए अपने साथ दुमका ले गए। घायल महिला के पुत्र मिट्ठू कुमार एवं पति विनय कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी अन्य परिजनों के साथ तारापीट पूजा करने गई थी। पूजनोपरांत वापस रामपुरहाट जसीडीह ट्रेन से लौट रहे थे। महिला के साथ गए अन्य सभी परिजन दुमका स्टेशन पर उतर गए। महिला बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन से उतरकर अपने घर जानेवाली थी। इस क्रम में बासुकीनाथ में ट्रेन से उतरते वक्त महिला प्लेटफार्म पर गिर जाने से काफी चोटें आई। महिला को बेहतर चिकित्सा के लिए परिजन दुमका ले गए।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.