फेसबुक पर दोस्ती कर महिला कर्मी से ठगे 1.23 लाख
रानीश्वर : अभी तक साइबर अपराधी पिन नंबर हथियाने के लिए बैंक अधिकारी बनकर लोगों को चूना लगाते थे। लेकिन अब अपराधियों ने ठगी का दूसरा रास्ता अख्तियार कर लिया है। अब वे फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद लोगों को भारी भरकम सामान भेजने का लालच देकर लोगों को एक्साइज डयूटी के नाम पर भी चूना लगाने लगे हैं। इसी रास्ते पर चलकर एक युवक ने रानीश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक जीएनएम को 1.23 लाख का चूना लगा दिया। पुलिस अज्ञात पर मामला दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है।
रानीश्वर : अभी तक साइबर अपराधी पिन नंबर हथियाने के लिए बैंक अधिकारी बनकर लोगों को चूना लगाते थे। लेकिन अब अपराधियों ने ठगी का दूसरा रास्ता अख्तियार कर लिया है। अब वे फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद लोगों को भारी भरकम सामान भेजने का लालच देकर लोगों को एक्साइज डयूटी के नाम पर भी चूना लगाने लगे हैं। इसी रास्ते पर चलकर एक युवक ने रानीश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक जीएनएम को 1.23 लाख का चूना लगा दिया। पुलिस अज्ञात पर मामला दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है। बताया जाता है कि करीब दो माह पहले जीएनएम स्टीना हेंब्रम के मोबाइल पर एक युवक का काल आया। पहले महिला ने काल पर गौर नहीं किया लेकिन रोज-रोज फोन आने के बाद दोनों के बीच पहचान हो गई। इसके बाद दोनों फेसबुक से जुड़ गए। इसके बाद दोनों के बीच रोज फेसबुक के माध्यम से चै¨टग होने लगी। लगातार बात करने के बाद महिला को उस युवक पर पूरी तरह का विश्वास हो गया। युवक ने दोस्ती को प्रगाढ़ बनाने के लिए महिला को मदद के नाम पर कुछ पैसा भी भेजा। इसके बाद महिला उस पर आंख बंद कर भरोसा कर बैठी। इस बीच युवक ने महिला से कहा कि वह उसके लिए जेवरात भेज रहा है। इसके लिए उसका बैंक खाता नंबर देना होगा। महिला ने खाता नंबर दे दिया। बाद में युवक ने महिला को फिर फोन कर कहा कि जेवरात के लिए कस्टम डयूटी भी लगेगी और इसके लिए 1.23 लाख रुपया भेजना होगा। महिला ने बिना सोचे समझे उसके खाते में सारा पैसा भेज दिया। उसके बाद युवक का फोन आना बंद हो गया। ठगी की शिकार महिला ने बुधवार को थाना में लिखित आवेदन दिया। थाना प्रभारी शिवाकांत चौबे ने बताया कि अज्ञात पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।