500 लोगों ने आवास के लिए दिया आवेदन
दुमका जनता की समस्याओं का निपटारा करने को लेकर शनिवार को दुमका प्रखंड के बेहराबांक पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उपविकास आयुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए ये आयोजन किया गया है। इस दौरान आम जनता को विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि लोगों के घर तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए।
फोटो 019
जागरण संवाददाता, दुमका : जनता की समस्याओं का निपटारा करने को लेकर शनिवार को दुमका प्रखंड के बेहराबांक पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उपविकास आयुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए ये आयोजन किया गया है। इस दौरान आम जनता को विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि लोगों के घर तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए। सरकार व प्रशासन जनता के लिए काम कर रही है। जनता को सुविधा देना सभी की प्राथमिकता है। अगर किसी तरह की कोई समस्या होती है तो तत्काल लोग उनसे मिलकर इस बारे में जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं व शिक्षित लोगों से समाज को नई दिशा प्रदान करने की अपील की। इस दौरान उपविकास आयुक्त शेखर जमुआर ने ड्राइविग लाइसेंस से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। डीडीसी ने जिला परिवहन विभाग कार्यालय के कर्मी अभिषेक कुमार को जल्द से जल्द कैंप लगाकर प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निपटारा करने को कहा। इस दौरान कई स्टॉल भी लगाए गए थे। कार्यक्रम में करीब 500 लोगों ने आवास योजना के लिए आवेदन दिया। वहीं पेंशन के लिए 110 लोगों का आवेदन प्राप्त हुआ। जबकि राशन कार्ड के लिए 30 लोगों ने आवेदन दिया। मौके पर निदेशक एनईपी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।