Move to Jagran APP

झाविमो के पाले में झामुमो के 40 कार्यकर्ता

प्रखंड के पश्चिमी भाग में सोमवार को झारखंड विकास मोर्चा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष निरन चंद्र पाल की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 05:35 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 06:40 AM (IST)
झाविमो के पाले में झामुमो के 40 कार्यकर्ता
झाविमो के पाले में झामुमो के 40 कार्यकर्ता

मसलिया: प्रखंड के पश्चिमी भाग में सोमवार को झारखंड विकास मोर्चा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष निरन चंद्र पाल की अध्यक्षता में हुई। केंद्रीय प्रवक्ता अंजुला मुर्मू व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ 25 सितंबर को रांची धुर्वा मैदान में होने वाले जनादेश समागम रैली की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नए सिरे से बूथ कमेटी गठन करने का निर्णय लिया गया। अंजुला ने कहा कि 12 व 14 सितंबर को पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी इंडोर स्टेडियम में होने वाले छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ता के साथ शिक्षा संवाद को लेकर भी खास चर्चा करेंगे। संगठन मजबूती को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने निरन को पंचायत स्तर पर दो दो विकास मित्र चयन करने का निर्देश दिया।

loksabha election banner

बैठक के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ने 40 कार्यकर्ताओं ने झाविमो का दामन थामा। सभी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मो. फारुख, मार्था हांसदा, रूसिलाल टुडू, जुनैल अंसारी, लालू सोरेन, मोबिन अंसारी, जमशेद अंसारी, पिटू हेम्ब्रम, शिबूधन हांसदा उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.