हथियापाथर में बंद घर से नकदी समेत 25 हजार की चोरी
दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हथियापाथर में रहनेवाले सनाथ यादव के घर का ताला तोड़कर चोरों ने पांच हजार नकदी समेत करीब 20 हजार की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार को गृहस्वामी ने चोरी का मामला दर्ज कराया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 04:29 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 04:29 PM (IST)
दुमका : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हथियापाथर में रहनेवाले सनाथ यादव के घर का ताला तोड़कर चोरों ने पांच हजार नकदी समेत करीब 20 हजार की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार को गृहस्वामी ने चोरी का मामला दर्ज कराया। सनाथ गोड्डा में रहते हैं। यहां उनके मकान में दामाद और बेटी रहती है। तीन दिन से दोनों लोग घर में ताला लगाकर किसी रिश्तेदार की शादी में गए थे। सुबह लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें